सागवान
परिचय
सागवान की लकड़ी को सबसे महंगी
और मजबूत लकड़ियों में जाना जाता है | सागवान का पेड़ 200 वर्षो से अधिक समय तक
जीवित रहता है | इसके पूर्ण विकसित पेड़ो की लम्बाई 100
से
140 फ़ीट तक पाई जाती है | सागवान के पौधों को
व्यापारिक रूप से उगाया जाता है, जिसका इस्तेमाल प्लाईवुड, जहाज़, रेल के डिब्बे और
अनेक प्रकार के बहुमूल्य फर्नीचरों को बनाने में किया जाता है | इसके पौधों का
इस्तेमाल दवाइयों को बनाने में भी करते है | सागवान की लकड़ी में कई तरह के
खास गुण पाए जाते है, जिस
वजह से हमेशा ही बाज़ारो में इसकी मांग रहती है | सागवान की लकड़ी हल्की और अधिक
समय टिकी रहती है, इसकी
लकड़ी में दीमक लगने का खतरा नहीं होता है, साथ ही इसमें कम सिकुड़न और
आसानी से पॉलिश चढ़ जाती है |
सागवान की खेती के लिए उपयुक्त
मिट्टी जलवायु और तापमान (Teak Farming Suitable Soil,
Climate and Temperature)
सागवान
के पौधों को उगाने के लिए किसी खास तरह की मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती है, इसके पौधों को दोमट
मिट्टी में आसानी से ऊगा सकते है | किन्तु इसकी खेती के लिए जल-भराव
वाली भूमि नहीं होनी चाहिए | जल-भराव की स्थिति में इसके पौधों में रोग लगने का खतरा
बढ़ जाता है | इसकी
खेती में भूमि का P.H. मान 6.5 से 7.5 के मध्य होना चाहिए |
इसके
पौधों को अच्छे से वृद्धि करने के लिए शुष्क और आद्र मौसम जलवायु की आवश्यकता होती
है | एक
वर्ष में लगभग 50 इंच से अधिक वर्षा इसके पौधों के लिए अच्छी मानी जाती है| अधिक ठण्ड इसकी फसल के लिए उपयुक्त नहीं
होती है | सागवान
के पौधे सामान्य तापमान में अच्छे से वृद्धि करते है |
सागवान की उन्नत किस्में (Teak
Improved Varieties)
सागवान
की कई उन्नत किस्में मौजूद है, जिन्हे ऊगा कर अच्छी कमाई भी जा रही है | पैदावार के मामले में
यह सभी किस्में सामान्य होती है, इन्हे अलग-अलग जलवायु के हिसाब से उगाया जाता है | सागवान की कुछ प्रमुख किस्में :-
दक्षिणी और मध्य अमेरिका सागवान, पश्चिमी अफ्रीकी सागवान, अदिलाबाद सागवान, नीलांबर (मालाबार) सागवान, गोदावरी सागवान और कोन्नी सागवान
इस प्रकार है| इन सभी किस्मो के
पेड़ो की लम्बाई अलग-अलग पाई जाती है |
सागवान की फसल के लिए खेत की
तैयारी (Teak Crop Field Preparation)
सागवान
के पौधों को खेत में लगाने से पहले उसके खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लेना चाहिए | इसके लिए खेत की
अच्छी तरह से गहरी जुताई कर पुरानी फसल के अवशेषों को पूरी तरह से नष्ट कर दे | इसके बाद खेत में 8 से 10 फ़ीट की दूरी रखते
हुए दो फ़ीट चौड़े और डेढ़ फ़ीट गहरे गड्डो को तैयार कर लेना चाहिए | सागवान के पौधों को
अधिक उवर्रक की जरूरत होती है | इसलिए इसके पौधों की रोपाई करने से एक माह पहले तक़रीबन
15 KG पुरानी गोबर की खाद के साथ 500 GM N.P.K.की मात्रा को मिट्टी
में मिलाकर छोड़ दे |
इसके
पौधों को अच्छे से वृद्धि करने के लिए अधिक मात्रा में फोस्फोरस, पोटैशियम, कैल्सियम और
नाइट्रोजन की जरूरत होती है | कैल्सियम की पूर्ती के लिए कम्पोस्ट खाद का भी इस्तेमाल
किया जा सकता है | तैयार
किये गए गड्डो में खाद की इस मात्रा को मिट्टी के साथ मिलाकर गड्डो में पौधों को
लगाने के दौरान भर दे | पौधों
को लगाने के बाद उस पर पानी से सिंचाई कर दे | इससे मिट्टी ठीक तरह से बैठ
जाएगी, और
पौधे अच्छे से पोषक तत्वों को प्राप्त कर सकेंगे | इस गड्डो को पौध रोपाई के एक माह
पहले तैयार किया जाता है |
सागौन के पेड़ लगाने का तरीका (how to plant teak tree)
· सबसे पहले खेत को 2 से 3 बार जुताई करके मिट्टी को भुरभरी बना
लें।
· गढ्ढे में खाद, कीटनाशक आदि ज़रूर डालें।
· प्रति एकड़ खेत में 500 से 800 से अधिक पौधे नहीं लगाएं।
· पौध से पौध की दूरी 5 मीटर रखें।
सागवान के पौधों में खरपतवार
नियंत्रण (Teak Plants Weed Control)
सागवान
के पौधों में खरपतवार नियंत्रण करने के लिए निराई – गुड़ाई विधि का ही इस्तेमाल करना चाहिए | इससे पौधों की जड़ो
को उचित मात्रा में हवा भी प्राप्त हो जाती है, जिससे पौधे अधिक तेजी से वृद्धि
करते है | इसके
पौधों में खरपतवार नियंत्रण के लिए रासायनिक विधि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए |
सागवान के पौधे में लगने वाले
रोग एवं उनकी रोकथाम (Teak plant Diseases and their Prevention)
सागवान के पौधों में कीट नामक रोग जैसे काली सुंडी और
पत्तो की भुंडी रोग अधिक मात्रा में देखने को मिलते है | यह सुंडी रोग पौधों
की पत्तियों पर आक्रमण कर उन्हें हानि पहुँचाता है | जिससे पत्तिया जगह-जगह से कटी
हुई दिखाई देती है | क्विनलफॉस
की उचित मात्रा छिड़काव पौधों पर करने से इस रोग की रोकथाम की जा सकती है |
सागवान के पेड़ो की कटाई, पैदावार और लाभ (Teak
Tree Harvesting, Yield and Benefits)
सागवान
के पेड़ो को काटने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति पत्र प्राप्त करना होता है | बिना सरकार की अनुमति
के इसके पेड़ो की कटाई करना गैर-कानूनी होता है | सागवान के पेड़ो को कटाई के लिए
तैयार होने में 10 से 12 वर्ष तक का समय लगता है| सागवान के सिंगल पेड़ से तक़रीबन
10 से 12 क्यूबिक फ़ीट लकड़ी आसानी से प्राप्त की जा सकती है | सागवान का बाज़ारी
भाव 2,500 रूपये प्रति फ़ीट क्यूबिक होता है | इससे एक पेड़ की कीमत 30,000 के आसपास होती है | एक एकड़ के खेत में
तक़रीबन 400 से 500 पेड़ो को आसानी से लगा सकते है
| जिससे
किसान भाई एक एकड़ के खेत में एक बार की कटाई से एक से सवा करोड़ रूपए तक की कमाई
आसानी से कर सकते है |